सीबीगंज (बरेली)। इक्यावन दिन बाद लिखा गया बाइक चोरी का मुकदमा पीडित लगाता रहा थाने के चक्कर पर चक्कर लेकिन थाना पुलिस करती रही सुबह-शाम सुबह-शाम।


जानकारी के अनुसार खलीलपुर मोहल्ले के रहने वाले सत्यपाल साहू की बाइक 27 नवम्बर 2023 को सीबीगंज क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक बारात घर के सामने से चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट लिखवाने में सत्यपाल को इक्यावन दिन लग गए।

सत्यपाल बताते हैं जिस दिन से बाइक चोरी हुई है उस दिन से थाने के चक्कर पर चक्कर लगा रहा था लेकिन पुलिस के द्वारा सुबह आना, शाम को आना यही कह कर टाल दिया जाता रहा। अब जब इस बाइक चोरी को इक्यावन दिन हो गए हैं तब जाकर सीबीगंज थाने की पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि सीबीगंज थाने का ये कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी इस थाने की पुलिस ने पिछले साल एक बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में 53 दिन लगा दिए थे। उसमें भी पीड़िता ने रिपोर्ट लिखे जाने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। तब जाकर थाना पुलिस ने उसकी बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

digitalsubhash07@gmail.com

महाराष्ट्र

चौकार विजयाचा… दत्ताभाऊ धनकवडे

Post Views: 16 पुणे महानगरपालिकेच्या सार्वत्रिक निवडणुकीच्या अनुषंगाने प्रभाग क्रमांक ३८ ब बालाजीनगर-आंबेगाव-कात्रज मधून दत्ताभाऊ धनकवडे यांनी उमेदवारी अर्ज दाखल करण्यापूर्वी पुण्यनगरीचे...

Read out all

सुप्रसिद्ध अभिनेते प्रशांत दामले, अभिनेत्री कविता लाड मेढेकर यांच्यासह शेकडो नाट्यरसिकांनी घेतली मतदानाची शपथ..

Post Views: 2 नाट्यरंगमंचावरून मतदानाचा जागर, पिंपरी चिंचवडमध्ये लोकशाहीचा जागर करण्यासाठी राबवण्यात आला उपक्रम पिंपरी, दि. ३० डिसेंबर २०२५ : कलाकारांच्या शब्दांतून...

Read out all

‘महाराष्ट्र गौरव सन्मान व महाराष्ट्र उद्योजक सन्मान–२०२५’चा भव्य सोहळा पुण्यात संपन्न

Post Views: 390 विविध क्षेत्रातील मान्यवरांचा गौरव, प्रेरणादायी मनोगतांनी कार्यक्रमाला रंगतपुणे, दि. २६ डिसेंबर — महाराष्ट्राच्या शैक्षणिक, सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक तसेच प्रशासकीय...

Read out all

सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन फरीदपुर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

Post Views: 48 फरीदपुर। सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन फरीदपुर चुनाव में विजय पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह आज पुरानी तहसील के वार...

Read out all
error: Content is protected !!