सीबीगंज (बरेली)। मंगलवार को पीलीभीत जिले में प्रशासनिक आला अधिकारियों की बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक के साफ निर्देश रहे कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नही होगा। बाबजूद इसके जिले के सीबीगंज क्षेत्र में अवैध खनन बदस्तूर जारी है।

जब इस अवैध खनन की शिकायत थाना पुलिस से की जाती है तो वह टालमटोल करती रहती है और अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभाती। इसी कारण पीड़ितों को उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाना होता है। तब जाकर कोई कार्यवाई होती नजर आती है।

अवैध खनन माफिया द्वारा अवैध मिट्टी के खनन का एक ताजा मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है इस मामले में सीबीगंज क्षेत्र के बाकर नगर सुंदरासी के रहने वाले अय्यूव पुत्र जमील ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके व उसके ताऊ की साझे में 7 बीघा जमीन है जिसमें अय्यूव के तहेरे भाई अतीक खाँ अमीन खाँ, लतीफ खाँ, मोवीन खाँ पुत्रगण नत्थू ने अय्यूव के खेत से अवैध मिट्टी के खनन कर मिट्टी बेच दी, जिसकी वजह से अय्यूव के खेत में गड्ढे बन गए हैं।

अय्यूव ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि आरोपियों से जब खेत की मिट्टी बेचने को मना किया तो सभी एक राय होकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे और कहा कि हम तुझे जमीन और मकान में कोई हिस्सा नहीं देंगे और घर से भी निकाल देंगे। 10 जनवरी 2024 को लगभग एक बजे अय्यूव बाजार से घर जा रहा था, तभी इन सभी लोगों ने एक राय होकर उसे घेर लिया और लडाई झगड़े पर आमादा हो गये। अय्यूव के विरोध करने पर इन सभी लोगों ने उसे लाठी डण्डो से मारापीटा और जान से मारने का प्रयास किया। अय्यूव को इस मारपीट में गुम चोटे भी आयीं है और उसकी उंगलियां भी फैक्चर हो गई है। राहगीरों ने अय्यूव को व मुश्किल बचाया गया इन सभी के द्वारा वहां से जाते हुए धमकी देते हुए कहा गया कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हमारी पुलिस में बहुत पकड़ है तुझे और तेरे परिवार को घर में नहीं रहने देंगे इससे परेशान होकर अय्यूव ने थाना पुलिस से भी मदद मांगी लेकिन वहां उसकी एक नहीं सुनी गई और उल्टा पुलिस ने उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।

इस मामले को लेकर अय्यूव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरा घटनाक्रम उनके सामने रखा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सीबीगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया है। लेकिन इस अवैध खनन के मामले में कार्यवाई किस स्तर की होती है देखना दिलचस्प होगा। जबकि मंगलवार को पीलीभीत जिले में प्रशासनिक आला अधिकारियों की बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक के साफ निर्देश रहे कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

digitalsubhash07@gmail.com

महाराष्ट्र

संजय जगताप यांच्या ‘सांकव’ पुस्तकाचे अखिल भारतीय साहित्य संमेलनात प्रकाशन

Post Views: 192 मराठी प्रवासवर्णन साहित्याला नवे परिमाण देणारे संजय वसंत जगताप यांचे बहुप्रतीक्षित ७ वे पुस्तक ‘सांकव’ चे प्रकाशन ९९ वे...

Read out all

काळेवाडी प्रभागातून मोनिका नढे यांच्या प्रचार रॅलीला जनतेचा उत्स्फूर्त प्रतिसाद

Post Views: 11 काळेवाडी : पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर प्रभाग क्रमांक २२ (नढे नगर विजयनगर) मधून राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीच्या अधिकृत उमेदवार...

Read out all

चौकार विजयाचा… दत्ताभाऊ धनकवडे

Post Views: 15 पुणे महानगरपालिकेच्या सार्वत्रिक निवडणुकीच्या अनुषंगाने प्रभाग क्रमांक ३८ ब बालाजीनगर-आंबेगाव-कात्रज मधून दत्ताभाऊ धनकवडे यांनी उमेदवारी अर्ज दाखल करण्यापूर्वी पुण्यनगरीचे...

Read out all

सुप्रसिद्ध अभिनेते प्रशांत दामले, अभिनेत्री कविता लाड मेढेकर यांच्यासह शेकडो नाट्यरसिकांनी घेतली मतदानाची शपथ..

Post Views: 2 नाट्यरंगमंचावरून मतदानाचा जागर, पिंपरी चिंचवडमध्ये लोकशाहीचा जागर करण्यासाठी राबवण्यात आला उपक्रम पिंपरी, दि. ३० डिसेंबर २०२५ : कलाकारांच्या शब्दांतून...

Read out all

अंगार कादंबरीचा प्रकाशन सोहळा पुण्यात संपन्न

Post Views: 60 पुणे, दि. २६ डिसेंबर — अंगारी कादंबरीचा प्रकाशन सोहळा पुणे येथील इंटरनॅशनल कन्व्हेशन सेंटर, सेनापती बापट रोड येथे मोठ्या...

Read out all

‘महाराष्ट्र गौरव सन्मान व महाराष्ट्र उद्योजक सन्मान–२०२५’चा भव्य सोहळा पुण्यात संपन्न

Post Views: 389 विविध क्षेत्रातील मान्यवरांचा गौरव, प्रेरणादायी मनोगतांनी कार्यक्रमाला रंगतपुणे, दि. २६ डिसेंबर — महाराष्ट्राच्या शैक्षणिक, सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक तसेच प्रशासकीय...

Read out all
error: Content is protected !!