सुराज सेवा दल भी आया समर्थन में

भाजपा कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे – जोशी

बाजपुर। 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन में कड़कड़हाटी ठंड के बावजूद भी आंदोलनकारियों के हौसले बुलंद हैं अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने के संकल्प के साथ तहसील में डटे हुए हैं।


भूमि बचाओ आंदोलन को समर्थन देने के लिए अपने जत्थे के साथ पहुंचे सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद से ही राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है किसानों की जमीन छीनकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देने की योजना चल रही है जो उत्तराखंड के हित में नहीं है उन्होंने कहा की तराई के किसानों ने हाडतोड़ मेहनत करके तराई को आबाद किया और जमीनों को उपजाऊ बनाया है।
उन्होंने कहा कि किसानों मजदूरों के प्रति कांग्रेस और भाजपा की नीति एक समान है दोनों पार्टियों को एक ही थैली के चट्टे बट्टे बताते हुए उन्होंने कहा कि सुराज सेवा दल भूमि बचाओ आंदोलन के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने समर्थन देने आए जत्थे का धन्यवाद करते हुए कहा कि बाजपुर के लोग सच और हक की लड़ाई लड़ रहे हैं जब तक भूमिधरी अधिकार वापस नहीं मिल जाते संघर्ष जारी रहेगा।


आंदोलन स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड़ा,सत्याग्रह की आयोजन रजनीति सिंह सोनू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोरा खुल्लर,सेवक सिंह संधू,महेंद्र सिंह, दारा दिलेर रंधावा, करमजीत शाकर, राजेंद्र सिंह गिल, जोगिंदर सिंह,राजेंद्र सिंह बेदी, सनी निजर, जसजीत भुल्लर,हरदेव सिंह,मलूक सिंह, जगराज सिंह आदि थे।

क्रमिक अनशन पर बैठे पांच किसान

बाजपुर : आज क्रमिक अनशन पर सिकंदर सिंह रंधावा, महेंद्र सिंह संधू, देवेश प्रताप सिंह, शेर सिंह व नत्था सिंह बैठे। अनशनकारियों को भूमि बचाओ मुहिम के राज किशोर सिंह व कर्मजीत सिंह शौकर ने माल्यार्पण कर बैठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

digitalsubhash07@gmail.com

महाराष्ट्र

नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउंडेशन द्वारा कराया गया खिचड़ी भोज

Post Views: 84 बरेली। नेशन डेवलपमेंट यूथ फ़ाउन्डेशन के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति एवम गुरु गोविंद...

Read out all

अवैध खनन बर्दाश्त नही होगा : एडीजी पीसी मीणा

Post Views: 40 सीबीगंज (बरेली)। मंगलवार को पीलीभीत जिले में प्रशासनिक आला अधिकारियों की बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक के साफ निर्देश...

Read out all

घने कोहरे के कारण दो पिकअप गाडियों में हुई जोरदार टक्कर

Post Views: 94 आंवला। घने कोहरे के कारण बरेली से सम्भल जा रहे पिकअप गाडी नं० यू पी 25 ई टी 2243...

Read out all

खिचड़ी भोज का बहाना लोकसभा की तैयारी को करना

Post Views: 71 केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच में मनाया कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपना जन्मदिन आंवला/राजपुर कलां। मकर संक्रांति के...

Read out all

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों का है ये हाल- आज आप, कल हम चले जायेंगे

Post Views: 58 सीबीगंज (बरेली)। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के अधिकांश शिक्षक, सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश को मुह चिड़ाते हुए...

Read out all

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर सीबीगंज ओरिएंटल एरोमेटिक्स फैक्ट्री ने 101 किलो कपूर का सहयोग किया

Post Views: 97 सीबीगंज (बरेली)। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली हैं, इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम...

Read out all
error: Content is protected !!