बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र एग्रीकल्चर से बीएससी और एमएससी कर सकेंगे। एग्रीकल्चर में भविष्य बनाने वाले छात्रों को अब मेरठ, पंतनगर या फिर हरियाणा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं अमेरिका की मेसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी में अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र अध्ययन और शोध कर सकेंगे। दोनों के मध्य तकनीकी स्थानांतरण और शैक्षणिक एमओयू हुआ।

इस दौरान मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी के प्रो. ओपी धनखड़ ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दौरा भी किया।एमओयू तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर प्रो. एसएस बेदी, प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. उपेन्द्र कुमार, प्रो. नवीन और प्रो. एसके पांडेय ने किए। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी में अध्ययन और शोध कार्यों के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। पादप विज्ञान विभाग और डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशनशिप के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ। विभाग अध्यक्ष प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने तकनीकी हस्तांतरण के लिए मेसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी को धन्यवाद भी दिया। प्रो. उपेंद्र कुमार ने बताया कि मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी विश्व रैंकिंग में 21वें नंबर पर है। संकाय अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार गर्ग, डॉ. अतुल कटियार, प्रो. जेएन मौर्य, प्रो. भोले खान, डॉ. विजय कुमार सिंहाल, डॉ. पंकज अरोरा, डॉ. ललित पांडेय, तपन वर्मा, रॉबिन बालियान मौजूद रहे।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कृषि संकाय खोलने के लिए विद्या परिषद की बैठक में पिछले वर्ष स्वीकृति मिल गई थी। इसके बाद यह तय हो गया था कि 2024-25 के सत्र में कृषि संकाय शुरू हो जाएगा। बैचलर डिग्री के रूप में बीएससी एजी, बीएससी इन फिशरीज साइंस, बीएससी इन प्लांट पैथालोजी, बीबीए इन एग्रीकल्चर, कृषि रसायन, खेती तकनीकी, कृषि उद्यान, फल विज्ञान, फसल विज्ञान आदि। मास्टर डिग्री में एमएससी कृषि, उद्यान के अलावा एमएससी कृषि के बाद पीएचडी करने का भी मौका विश्वविद्यालय उपलब्ध कराएगा। शिक्षकों और स्टाफ की भर्ती होगी।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कृषि सकाय जुलाई 2024 से अस्तित्व में आ जाएगा। बीएसएसी-एजी और एमएससी-एजी की कक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थियों को कृषि के क्षेत्र में विश्वविद्यालय भविष्य बनाने के लिए पूरी सुविधा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

digitalsubhash07@gmail.com

महाराष्ट्र

संजय जगताप यांच्या ‘सांकव’ पुस्तकाचे अखिल भारतीय साहित्य संमेलनात प्रकाशन

Post Views: 192 मराठी प्रवासवर्णन साहित्याला नवे परिमाण देणारे संजय वसंत जगताप यांचे बहुप्रतीक्षित ७ वे पुस्तक ‘सांकव’ चे प्रकाशन ९९ वे...

Read out all

काळेवाडी प्रभागातून मोनिका नढे यांच्या प्रचार रॅलीला जनतेचा उत्स्फूर्त प्रतिसाद

Post Views: 12 काळेवाडी : पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर प्रभाग क्रमांक २२ (नढे नगर विजयनगर) मधून राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीच्या अधिकृत उमेदवार...

Read out all

चौकार विजयाचा… दत्ताभाऊ धनकवडे

Post Views: 16 पुणे महानगरपालिकेच्या सार्वत्रिक निवडणुकीच्या अनुषंगाने प्रभाग क्रमांक ३८ ब बालाजीनगर-आंबेगाव-कात्रज मधून दत्ताभाऊ धनकवडे यांनी उमेदवारी अर्ज दाखल करण्यापूर्वी पुण्यनगरीचे...

Read out all

सुप्रसिद्ध अभिनेते प्रशांत दामले, अभिनेत्री कविता लाड मेढेकर यांच्यासह शेकडो नाट्यरसिकांनी घेतली मतदानाची शपथ..

Post Views: 2 नाट्यरंगमंचावरून मतदानाचा जागर, पिंपरी चिंचवडमध्ये लोकशाहीचा जागर करण्यासाठी राबवण्यात आला उपक्रम पिंपरी, दि. ३० डिसेंबर २०२५ : कलाकारांच्या शब्दांतून...

Read out all

अंगार कादंबरीचा प्रकाशन सोहळा पुण्यात संपन्न

Post Views: 61 पुणे, दि. २६ डिसेंबर — अंगारी कादंबरीचा प्रकाशन सोहळा पुणे येथील इंटरनॅशनल कन्व्हेशन सेंटर, सेनापती बापट रोड येथे मोठ्या...

Read out all

‘महाराष्ट्र गौरव सन्मान व महाराष्ट्र उद्योजक सन्मान–२०२५’चा भव्य सोहळा पुण्यात संपन्न

Post Views: 390 विविध क्षेत्रातील मान्यवरांचा गौरव, प्रेरणादायी मनोगतांनी कार्यक्रमाला रंगतपुणे, दि. २६ डिसेंबर — महाराष्ट्राच्या शैक्षणिक, सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक तसेच प्रशासकीय...

Read out all
error: Content is protected !!