नहीं रहे पद्म भूषण शास्त्रीय संगीत कलाकार उस्ताद राशिद खान, संगीत प्रेमियों में शोक की लहर

0
IMG_20240109_212627

बदायूं में जन्मे 55 वर्षीय उस्ताद राशिद ख़ान ने कोलकाता में ली आखिरी साँस

बरेली। संगीत प्रेमियों के लिए आज का दिन एक बहुत ही दुःखद खबर लेकर आया। शास्त्रीय संगीत के चर्चित कलाकार 55 वर्षीय उस्ताद राशिद ख़ान का निधन हो गया। उस्ताद राशिद ख़ान क़रीब एक महीने से ज़्यादा समय से कोलकाता के एक अस्पताल में दाखिल थे तथा कई बीमारियों से जूझते हुए लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।


उस्ताद राशिद ख़ान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। बहुत ही कम उम्र से उन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने जब वी मेट और माइ नेम इज़ ख़ान जैसी सुपरहिट फ़िल्मों में गाने भी गाए। जब वी मेट’ फ़िल्म में गाया उनका गाना ‘आओगे जब तुम…अंगना फूल खिलेंगे, बॉलीवुड के सदाबहार गीतों में शामिल किया जाता है। संगीतप्रेमी आज भी इन सदाबहार गीतों को गुनगुनाते हैं।


भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी द्वारा उस्ताद राशिद ख़ान जी को 2022 में कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पदम भूषण अवार्ड से भी नवाजा गया था।

दुःखद आज एक महान कलाकार संगीत प्रेमियों को संगीत के सफर में हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया। उस्ताद राशिद ख़ान को शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!