सीबीगंज (बरेली)। मार्केटिंग कंपनी संचालिका से धोखाधड़ी कर निकाह करने के पश्चात लाखों का माल हड़पकर मारपीट कर घर से निकला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दखल के बाद विवाहिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर पुलिस मामले की जाँच में जुटी।


जानकारी के अनुसार लेबर कॉलोनी की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार बताया है कि वह 2020 में यूनिटेक ग्लोबल कॉरपोरेट सर्विसेज कंपनी का संचालन करती थी।

कंपनी में सर्विस के लिए वर्कर्स का विज्ञापन दिया गया था तभी मोहम्मद यासीन पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी सनैयारानी थाना सीबीगंज ने अपने आप को दुबई में काम करने का अनुभव बताकर कंपनी में काम मांगा, संचालिका द्वारा मोहम्मद यासीन को कंपनी में काम दे दिया गया।

संचालिका ने कहा है कि इसी बीच यासीन और संचालिका से नजदीकियां बढ़ाना शुरू हो गई। नजदीकियां इतनी बड़ी कि कंपनी की संचालिका को 2022 में गर्भवती होने का एहसास हुआ। गर्भवती होने पर कंपनी संचालिका ने यासीन से निकाह करने का दवाब बनाया। पहले तो यासीन टाल मटोल करता रहा, फिर गर्भपात बनाने का दबाव बनाने लगा। कुछ समय बाद यासीन ने संचालिका को अपने परिजनों से मिलाया, परिजनों ने भरोसा देकर संचालिका को धोखे से नशीला पदार्थ देकर संचालिका का गर्भपात करा दिया।

इसी बीच यासीन ने कंपनी के 2 लाख सत्तर हजार रुपए धोखे से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए, अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी देने पर यासीन ने संचालिका से निकाह तो कर लिया। लेकिन निकाह के बाद यासीन जेबा को अपने घर न रखकर अपनी बहन अमरीन के घर फतेहगंज पश्चिमी में रखने लगा। जेबा द्वारा यासीन से अपने घर चलने को कहा जाता तो यासीन अपने भाई वसीम, मोईन तथा पिता यमीन से घर जाने के बदले संबंध बनाने को कहता था।

माता-पिता से संपर्क करने पर वह दहेज की मांग करते थे। इसी बीच जेबा द्वारा संतान सुख के लिए यासीन से कहा जाता रहा, तो वह जेवा के मायके वालों से अपने लिए मकान की मांग करता था। जेवा द्वारा विरोध करने पर पति यासीन, देवर वसीम तथा मोईन सास सहाना, ससुर यामीन, नंद अमरीन तथा नंदोई इकरार द्वारा मारपीट कर 29 अक्टूबर 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

पीड़ित विवाहिता द्वारा इस मामले को जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सम्मुख एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से विस्तार से रखा गया, तब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न मारपीट जान से मारने की धमकी देना सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

digitalsubhash07@gmail.com

महाराष्ट्र

संजय जगताप यांच्या ‘सांकव’ पुस्तकाचे अखिल भारतीय साहित्य संमेलनात प्रकाशन

Post Views: 192 मराठी प्रवासवर्णन साहित्याला नवे परिमाण देणारे संजय वसंत जगताप यांचे बहुप्रतीक्षित ७ वे पुस्तक ‘सांकव’ चे प्रकाशन ९९ वे...

Read out all

काळेवाडी प्रभागातून मोनिका नढे यांच्या प्रचार रॅलीला जनतेचा उत्स्फूर्त प्रतिसाद

Post Views: 12 काळेवाडी : पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर प्रभाग क्रमांक २२ (नढे नगर विजयनगर) मधून राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टीच्या अधिकृत उमेदवार...

Read out all

चौकार विजयाचा… दत्ताभाऊ धनकवडे

Post Views: 16 पुणे महानगरपालिकेच्या सार्वत्रिक निवडणुकीच्या अनुषंगाने प्रभाग क्रमांक ३८ ब बालाजीनगर-आंबेगाव-कात्रज मधून दत्ताभाऊ धनकवडे यांनी उमेदवारी अर्ज दाखल करण्यापूर्वी पुण्यनगरीचे...

Read out all

सुप्रसिद्ध अभिनेते प्रशांत दामले, अभिनेत्री कविता लाड मेढेकर यांच्यासह शेकडो नाट्यरसिकांनी घेतली मतदानाची शपथ..

Post Views: 2 नाट्यरंगमंचावरून मतदानाचा जागर, पिंपरी चिंचवडमध्ये लोकशाहीचा जागर करण्यासाठी राबवण्यात आला उपक्रम पिंपरी, दि. ३० डिसेंबर २०२५ : कलाकारांच्या शब्दांतून...

Read out all

अंगार कादंबरीचा प्रकाशन सोहळा पुण्यात संपन्न

Post Views: 61 पुणे, दि. २६ डिसेंबर — अंगारी कादंबरीचा प्रकाशन सोहळा पुणे येथील इंटरनॅशनल कन्व्हेशन सेंटर, सेनापती बापट रोड येथे मोठ्या...

Read out all

‘महाराष्ट्र गौरव सन्मान व महाराष्ट्र उद्योजक सन्मान–२०२५’चा भव्य सोहळा पुण्यात संपन्न

Post Views: 390 विविध क्षेत्रातील मान्यवरांचा गौरव, प्रेरणादायी मनोगतांनी कार्यक्रमाला रंगतपुणे, दि. २६ डिसेंबर — महाराष्ट्राच्या शैक्षणिक, सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक तसेच प्रशासकीय...

Read out all
error: Content is protected !!